Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च हुआ नए डिजाइन, तेज प्रोसेसर और दमदार कैमरा के साथ। यह फोन प्रीमियम फीचर्स सस्ती कीमत में उपलब्ध कराता है।
फोन के बॉक्स में मिलता है – Galaxy S25 FE, टाइप-C केबल, सिम इजेक्टर पिन और जरूरी दस्तावेज़। चार्जर अलग से खरीदना पड़ेगा।
कैमरा सेटअप दमदार है – 50MP मेन OIS कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड, 8MP टेलीफोटो (3x ज़ूम) और 12MP सेल्फी कैमरा।
6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। Gorilla Glass Victus+ सुरक्षा देता है।
डिज़ाइन बेहद स्लिम और हल्का है। 7.4mm मोटाई और 190g वज़न के साथ IP68 वाटर व डस्ट रेसिस्टेंट प्रोटेक्शन मौजूद है।
सॉफ़्टवेयर में मिलता है Android 16 और One UI 8। सैमसंग 7 साल तक OS अपडेट और सिक्योरिटी पैच देने का वादा करता है
Exynos 2400 प्रोसेसर 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है। Xclipse 940 GPU गेमिंग और मल्टीटास्किंग को पहले से ज्यादा स्मूद और पावरफुल बनाता है
4900mAh बैटरी अब 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सिर्फ 30 मिनट में आधी बैटरी चार्ज। वायरलेस चार्जिंग और पॉवर शेयर भी मौजूद
वीडियो क्वालिटी प्रो-लेवल की है। 8K @30fps, 4K @60fps रिकॉर्डिंग, HDR10+ सपोर्ट और स्टेबिलाइजेशन फीचर शानदार वीडियोग्राफी अनुभव देते हैं।
निष्कर्ष: यह फोन पुराने यूजर्स के लिए शानदार अपग्रेड है। S24 FE से मामूली बदलाव हैं, लेकिन परफॉर्मेंस और बैटरी में बड़ा सुधार दिखता है