New Labour Law , भारत सरकार ने 21 नवंबर 2025 को देश के श्रम इतिहास में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। लंबे समय से चर्चा में रहे चार लेबर कोड
- वेज कोड 2019
- इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड 2020
- सोशल सिक्योरिटी कोड 2020
- ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस कोड 2020
अब आधिकारिक रूप से लागू हो गए हैं। इनके तहत देश के 29 पुराने श्रम कानूनों को एकीकृत और सरल किया गया है, जिससे मजदूरों और उद्योग दोनों के लिए नियमों को समझना और लागू करना आसान होगा। यह कदम भारत को एक आधुनिक, सुरक्षित और भविष्य-ready श्रम व्यवस्था की ओर ले जाता है, जो आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करेगा।
क्यों जरूरी थे New labour law?
भारत में अधिकांश श्रम कानून 1930–1950 के दौर में बने थे। उस समय न तो आधुनिक उद्योग थे और न ही आज जैसी कामकाज की प्रणाली। पुराने कानूनों के कारण
- जटिल नियम
- कई लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन
- मजदूरों को न्यूनतम सुरक्षा
- उद्योगों पर भारी compliance बोझ
जैसी समस्याएँ मौजूद थीं। नई लेबर कोड्स इन समस्याओं को खत्म करते हुए, उद्योगों को लचीला और प्रतिस्पर्धी बनाते हैं, मजदूरों को सुरक्षा और अधिकार देते हैं और रोजगार बढ़ाने का वातावरण तैयार करते हैं
अब क्या बदलेगा? (Before vs After Labour Law)
रोजगार का औपचारीकरण
पहले: कई कर्मचारियों को अपॉइंटमेंट लेटर नहीं मिलता था
अब: सभी कर्मचारियों को अनिवार्य नियुक्ति पत्र मिलेगा, रोजगार का कानूनी रिकॉर्ड बनेगा और नौकरी सुरक्षा बढ़ेगी
सामाजिक सुरक्षा
पहले: PF, ESIC जैसी सुविधाएँ सीमित
अब: सभी कर्मचारियों सहित गिग और प्लेटफ़ॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा और PF, ESIC, बीमा, पेंशन का लाभ
न्यूनतम वेतन
पहले: केवल चयनित उद्योगों पर लागू
अब: सभी कर्मचारियों को कानूनी न्यूनतम मजदूरी का अधिकार और समय पर वेतन भुगतान अनिवार्य
स्वास्थ्य सुरक्षा
पहले: स्वास्थ्य जांच की कोई कानूनी बाध्यता नहीं
अब: 40 वर्ष से ऊपर सभी कर्मचारियों के लिए फ्री वार्षिक स्वास्थ्य जांच
Labour Law महिलाओं के लिए बड़ा बदलाव
नए कोड्स महिलाओं के रोजगार के लिए गेम-चेंजर माने जा रहे हैं
- नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति (सुरक्षा इंतजामों के साथ)
- सभी क्षेत्रों में काम करने का अधिकार, जैसे
- माइनिंग
- हेवी मशीनरी
- खतरनाक उद्योग
- Equal Pay for Equal Work
- शिकायत निवारण समितियों में अनिवार्य महिला प्रतिनिधित्व
- Family definition में सास-ससुर का शामिल होना
इससे महिलाओं को
- अधिक आय का अवसर
- बेहतर रोजगार भागीदारी
- कानूनी सुरक्षा मिलेगी।
गिग और प्लेटफ़ॉर्म वर्कर्स के लिए पहली बार अधिकार
जैसे:
- Zomato delivery partner
- Uber/Ola ड्राइवर
- Urban Company प्रोफेशनल
- Online freelancers
पहली बार कानून में शामिल किए गए हैं।
- Aggregator कंपनियों को 1–2% योगदान देना होगा
- Aadhaar-linked Universal Account Number
- लाभ पोर्टेबल – देश भर में लागू
MSME और उद्योगों को बड़ा फायदा
पहले: कई रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस और रिटर्न
अब: Single registration PAN-India, single license , Single return
फायदे: compliance में कमी, कारोबार करना आसान ,रोजगार बढ़ने की संभावना
New Labour Law सेक्टर-वार बड़े सुधार
Fixed-Term Employees
- स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएँ
- 1 वर्ष में ग्रेच्युटी पात्रता
- मेडिकल और सामाजिक सुरक्षा लाभ
Contract Workers
- प्रिंसिपल एम्प्लॉयर द्वारा स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा
- वार्षिक स्वास्थ्य जांच
Plantation Workers
- सुरक्षा प्रशिक्षण
- केमिकल उपयोग के नियम
- ESIC और बच्चों की शिक्षा सुविधाएँ
IT & ITES सेक्टर
- 7 तारीख तक वेतन भुगतान अनिवार्य
- महिलाओं के night shift की अनुमति
- वेतन और उत्पीड़न विवादों का तेज़ समाधान
सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान
- National OSH Board गठन
- Hazardous industries में safety committee अनिवार्य
- राष्ट्रीय सुरक्षा मानक लागू
मजदूरों के लिए प्रमुख फायदे एक नजर में
- समय पर वेतन
- न्यूनतम मजदूरी
- सामाजिक सुरक्षा
- मुफ्त स्वास्थ्य जांच
- समान वेतन
- रोजगार प्रमाण
- दुर्घटना में सुरक्षा अधिकार
- ग्रेच्युटी लाभ
भारत की सामाजिक सुरक्षा में बड़ा विस्तार
2015 में: केवल 19% श्रमिक सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
2025 में: यह बढ़कर 64%+
नए कोड्स लागू होने के बाद यह संख्या और बढ़ेगी।
क्या होगा प्रभाव?
विशेषज्ञों के अनुसार
- रोजगार सृजन बढ़ेगा
- उद्योग प्रतिस्पर्धी होंगे
- मजदूरों का जीवनस्तर सुधरेगा
- महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी
- देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी
निष्कर्ष
चारों लेबर कोड्स का लागू होना भारत की श्रम व्यवस्था में एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी सुधार है। यह कदम न सिर्फ मजदूरों को अधिकार और सुरक्षा देता है, बल्कि उद्योगों को भी आधुनिक और कुशल बनाता है। यह बदलाव भारत को Aatmanirbhar Bharat ,Future-ready workforce Global standard labour system ,की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करता है।
