Mahendra SUV के दाम 1.56लाख तक घटे,new GST 2025, ग्राहकों को तुरन्त फायदा

Mahendra SUV, भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी Mahendra & Mahendra ने 6 सितंबर 2025 से SUV रेंज पर भारी छूट की घोषणा की है। new GST 2025 सुधरों का फायदा अपने ग्राहकों को तुरन्त पहुंचाया है। इस कदम से ग्राहकों को 1.56 लाख रुपयों तक की बचत होगी। जिससे XUV 700, Scorpio -N, Bolero और Thar इत्यादि जैसी Mahendra की गाड़ियों पर भारी छूट मिल रहा है। खास बात यह है कि यह लाभ आधिकारिक रूप से new GST दरें लागू होने से पहले दिया जा रहा है। आइए जानते है नई कीमतें और बचत का पूरा विवरण।

Mahendra ने क्यों घटाए हैं दाम?

3 सितंबर 2025 को हुई 56वीं GST काउंसिल की बैठक में टैक्स ढाँचे को सरल बनाने और उपभोक्ताओं को राहत देने का बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में छोटे वाहनों और SUV पर GST दरों को 28–31% (GST + Cess) से घटाकर 18% कर दिया गया। वहीं, बड़े वाहनों पर एकसमान 40% GST लागू करने का निर्णय हुआ, जिसमें अतिरिक्त 22% कंपेनसेशन सेस को हटा दिया गया है।महिंद्रा ने इस नीति बदलाव का स्वागत करते हुए इसे तुरंत लागू किया और ग्राहकों को “एक्शन, न कि सिर्फ वादा” का संदेश दिया।

मॉडल वार Mahendra SUV के Price Cuts का पूरा विवरण

महिंद्रा की प्रमुख SUV मॉडलों पर कीमतों में भारी कटौती की गई है। नीचे देखें किस गाड़ी पर कितनी बचत होगी:

XUV3XO (डीजल) – ₹1.56 लाख तक सस्ता

XUV3XO (पेट्रोल) – ₹1.40 लाख तक सस्ता

THAR 2WD (डीजल) – ₹1.35 लाख तक सस्ता

Bolero / Neo – ₹1.27 लाख तक सस्ता

Scorpio Classic – ₹1.01 लाख तक सस्ता

Scorpio-N – ₹1.45 लाख तक सस्ता

XUV700 – ₹1.43 लाख तक सस्ता

THAR Roxx – ₹1.33 लाख तक सस्ता

new GST दरों का Cars के दाम पर कैसे असर हुआ है?

  1. छोटी कारें और SUV

डीजल इंजन (1500cc तक, लंबाई 4000mm तक) पहले GST+Cess 31%, अब केवल 18% GST.

पेट्रोल इंजन (1200cc तक) पहले लगभग 31% GST+Cess, अब केवल 18% GST.

  1. बड़े वाहन (Large Vehicles)

पहले लगभग 48% GST+Cess, अब केवल एक ही दर लागू 40% GST

अतिरिक्त सेस खत्म, जिससे पारदर्शिता और कीमतों में गिरावट

उपभोक्ताओं को फायदा (Key Consumer Benefits)

तुरंत बचत: उपभोक्ताओं को गाड़ी खरीदते ही लाभग 1.56 लाख रुपये तक की राहत।

सस्ती SUV का सपना पूरा: लोकप्रिय मॉडल अब ज्यादा किफायती।

डिमांड में बढ़ोतरी: कीमतें घटने से वाहन बाजार में तेजी।

कृषि फार्म सेक्टर में लाभ: महिंद्रा की ट्रैक्टर और कृषि उपकरण श्रेणी पर भी कम GST लागू होगा।

Mahendra & Mahendra कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा का विज़न: “ग्राहक पहले”

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने स्पष्ट किया कि कंपनी की डीलरशिप और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर कीमतें तुरंत अपडेट कर दी गई हैं। इसका मतलब है कि 6 सितंबर 2025 से ग्राहक महिंद्रा SUV खरीदते समय सीधे कम दाम चुकाएँगे। महिंद्रा का यह कदम ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में बेंचमार्क सेट करता है। इससे अन्य कंपनियाँ भी नए GST लाभों को समय से पहले ग्राहकों तक पहुँचाने के लिए प्रेरित होंगी।

new GST 2025 पॉलिसी का बड़ा असर

सरलीकरण: टैक्स ढाँचे को सरल और पारदर्शी बनाया गया है।

सस्ती गाड़ियाँ: उपभोक्ता को तुरंत राहत।

इकोनॉमी को बूस्ट: ऑटो सेक्टर और कृषि सेक्टर दोनों में डिमांड बढ़ेगी।

Aatmanirbhar Bharat की दिशा में बड़ा कदम।

महिंद्रा एंड महिंद्रा का यह कदम उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। SUV प्रेमियों को अब ₹1.56 लाख तक की सीधी बचत मिलेगी, वह भी GST सुधारों के आधिकारिक लागू होने से पहले। यह दिखाता है कि कंपनी केवल नीतियों का इंतजार नहीं कर रही, बल्कि तुरंत कार्यवाही कर उपभोक्ताओं तक लाभ पहुँचा रही है।

अगर आप XUV700, Scorpio-N, Thar या Bolero खरीदने का सोच रहे हैं तो यह सही समय है। नई GST दरों और महिंद्रा की पहल से कार खरीदना अब और भी आसान और किफायती हो गया है।

Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी सार्वजनिक घोषणाओं पर आधारित है। मूल्य कटौती, GST दरें और अन्य विवरण समय-समय पर बदल सकते हैं। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वाहन खरीदने से पहले अधिकृत महिंद्रा एंड महिंद्रा डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से नवीनतम जानकारी अवश्य प्राप्त करें।