FADA Report Sep2025 : भारत में कार बिक्री रिपोर्ट, मारुति ने फिर मारी बाजी, टाटा और महिंद्रा में कड़ी टक्कर

FADA Report Sep2025, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशंस के सितंबर 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पैसेंजर व्हीकल्स बिक्री की ताजा आंकड़े जारी करते हुए बताया की भारत में ऑटोमोबाइल्स बाजार लगातार विकास की ओर अग्रसर है। ताजा आंकड़े के अनुसार कुल 2,99,369 यूनिट्स की बिक्री हुआ है। जो पिछले साल सितंबर 2024 में दर्ज 2,82,945 यूनिट्स की तुलना में लगभग 5.8% वृद्धि को दर्शाती है।

FADA Report में Maruti Suzuki 41.2% मार्केट शेयर के साथ अव्वल

सितंबर 2025 में कंपनी ने 1,23,242 यूनिट्स की बिक्री की, पिछले साल की 1,15,530 यूनिट्स से अधिक है। मारुति का मार्केट शेयर 40.83% से बढ़कर 41.17% हो गया है। भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग की बादशाह मारुति सुज़ुकी ने एक बार फिर बाज़ार में अपना दबदबा कायम रखा है। कंपनी की यह सफलता उसकी विश्वसनीयता, अफोर्डेबल मॉडल्स, और लगातार नए लॉन्च जैसे Fronx, Brezza, Swift और Baleno की मजबूत मांग के कारण है। फेस्टिवल सीजन और new GST bill ने कार बिक्री में बूस्टर का काम किया है।

FADA Report में Tata Motors का EV और SUV सेगमेंट में मजबूत पकड़

टाटा मोटर्स की EV लाइनअप जैसे Nexon EV, Punch EV और Curvv EV ने शहरी ग्राहकों में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। और SUV सेगमेंट की कारों ने भी बाजार में मजबूत पकड़ बनाया है। टाटा मोटर्स ने सितंबर 2025 में 41,151 यूनिट्स की बिक्री कर 13.75% मार्केट शेयर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है । पिछले साल के 32,586 यूनिट्स के मुकाबले यह एक उल्लेखनीय बढ़त है। इस मार्केट शेयर के साथ टाटा ने कार बाजार में एक मज़बूत दावेदारी पेश किया है।

FADA Report में Mahindra का SUV सेगमेंट का किंग

Thar, स्कॉर्पियो-N, XUV700 और बोलेरो नियो जैसे मॉडल्स की मजबूत मांग इस ग्रोथ के पीछे की प्रमुख वजह है। महिंद्रा ने SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मज़बूत की है और ग्रामीण बाज़ारों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। महिंद्रा ने इस महीने 37,659 यूनिट्स बेचे, जो उसे 12.58% मार्केट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर रखता है। Mahindra की Bolero और Thar ने कार बाजार में जबरजस्त धूम मचाया है। महिंद्रा की कारें लोगों के प्रसंद को ट्रीगर करती है। जिससे लोगों के बीच महिंद्रा cars का क्रेज बना हुआ है।

FADA Report में Hyundai Motors का प्रदर्शन स्थिर

Creta और Venue जैसे बेस्टसेलर मॉडल्स की बिक्री अच्छी रही, लेकिन नए EV मॉडल्स की अनुपस्थिति ने प्रभाव डाला। हुंडई इंडिया ने सितंबर 2025 में 35,812 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 38,833 यूनिट्स था। Hyundai Motors में अभी Ev models की अनुपस्थिति के कारण इस वर्ष मामूली गिरावट आई है। इस प्रकार कंपनी का मार्केट शेयर 13.72% से घटकर 11.96% रह गया।

Toyota Motors 20,303 यूनिट्स के साथ 5th स्थान

Toyota Kirloskar Motors की एवरग्रीन कार Innova Hycross, Urban Cruiser Taisor और Hilux जैसे मॉडल्स कंपनी के लिए स्थिर बिक्री बनाए हुए हैं। टोयोटा इंडिया ने सितंबर 2025 में 20,303 यूनिट्स बेचे, जबकि पिछले साल यह 20,792 यूनिट्स थी।
हालांकि यूनिट बिक्री में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन टोयोटा का 6.78% मार्केट शेयर अब भी मजबूत है।

FADA Report में Kia Motors का मार्केट शेयर 5.59%

Kia Motors India ने जब से इंडियन मार्केट में कदम रखा है तब से बाजार में एक अलग पहचान बनाया है।Seltos, Sonet और Carens कंपनी के प्रमुख बिक्री cars बने हुए हैं। Kia Motors इंडिया ने सितंबर 2025 में 16,727 यूनिट्स बेचे, जो पिछले साल के 16,062 यूनिट्स से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन है।

FADA Report में अन्य प्रमुख ब्रांड

स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन ग्रुप ने सितंबर 2025 में 6,510 यूनिट्स बेचे। इसमें स्कोडा की 6,453 यूनिट्स, और वोक्सवैगन की 28 यूनिट्स शामिल हैं। हालांकि यह आंकड़ा अपेक्षाकृत कम है, लेकिन कंपनी अपने नए EV और SUV पोर्टफोलियो के विस्तार पर काम कर रही है।

MG मोटर इंडिया, जिसे अब JSW समूह का समर्थन प्राप्त है, ने 4,729 यूनिट्स बेचे — जो पिछले साल के 3,069 यूनिट्स से लगभग 54% अधिक है।
यह ग्रोथ MG Comet EV और Hector जैसे मॉडल्स की लोकप्रियता का नतीजा है।

होंडा कार्स इंडिया 3,340 यूनिट्स 1.12%
रेनॉल्ट इंडिया 2,517 यूनिट्स 0.84%
निसान इंडिया 1,319 यूनिट्स 0.44%
BMW इंडिया 1,209 यूनिट्स 0.40%
मर्सिडीज़-बेंज 1,182 यूनिट्स 0.39%
फोर्स मोटर्स 598 यूनिट्स 0.20%
BYD इंडिया 547 यूनिट्स 0.18%
जगुआर लैंड रोवर 475 यूनिट्स 0.16%

उद्योग विशेषज्ञों की रॉय

टाटा, महिंद्रा, MG और BYD जैसी कंपनियाँ इस बदलाव की अगुवाई कर रही हैं। दूसरी ओर, मारुति सुज़ुकी भी 2026 में अपनी पहली EV लॉन्च कर सकती है, जिससे प्रतिस्पर्धा और बढ़ेगी। ऑटोमोबाइल विश्लेषकों के मुताबिक, आने वाले महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की बिक्री में और तेज़ी देखने को मिलेगी।

निष्कर्ष, फेस्टिवल सीजन में और बढ़ेगी रफ्तार

अक्टूबर और नवंबर के फेस्टिव महीनों में बिक्री और भी बढ़ने की संभावना है, जिससे साल 2025 ऑटो उद्योग के लिए रिकॉर्डतोड़ साबित हो सकता है। सितंबर 2025 के आंकड़े साफ़ दिखाते हैं कि भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर मजबूती से रिकवरी कर रहा है। मारुति, टाटा और महिंद्रा की तिकड़ी फिलहाल टॉप पर है, जबकि MG, स्कोडा और BYD जैसी कंपनियाँ तेज़ी से उभर रही हैं।