EPFO की बड़ी सौगात आप अपने PF के पैसों को ATM से भी निकला पाएंगे

EPFO (Employees’ Provident Fund Organization) जनवरी 2026 से शुरू करने जा रहा है, एक नई सुविधा। इस सुविधा के माध्यम से अब एम्पलाइज अपने PF के पैसों को बहुत ही आसानी से ATM से निकाल पाएंगे। CBT मीटिंग में सरकार ने मंजूरी दे दिया है कि सदस्य अपने PF के पैसों की बैलेंस e passbook App के माध्यम से चेक और ATM से निकाल सकेंगे। आइए जानते हैं, क्या है प्रक्रिया और कैसे निकलेगा पैसा।

EPFO क्या है, सरकार कैसे संचालित करती है?

EPFO भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसमे सरकार, सरकारी और गैरसरकारी संगठनों में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन से PF के रूप में कुछ प्रतिशत(%) पैसों को काट कर, कर्मचारियों के भविष्य के लिए , उनके एक भविष्य निधि खाते में जमा करती है और उस पर सुनिश्चित ब्याज भी देती है इसमें सेवानिवृत कर्मचारियों का भी खाता सम्मिलित रहता है। इस भविष्य निधि खाते की सुचारू रूप से संचालन के लिए सरकार की एक संस्था काम करती है जिसे EPFO के नाम से जानते है।

EPFO और सरकार का कदम

भारत के लगभग 7.8 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के लिए एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) अब ऐसा कदम उठाने की तैयारी में है जो रिटायरमेंट फंड तक पहुँचने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा। जनवरी 2026 से EPFO अपने सदस्यों को ATM के जरिए सीधे पीएफ निकासी की सुविधा देने जा रहा है। यह कदम कर्मचारियों के लिए बेहद राहतकारी साबित होगा, क्योंकि अभी तक पीएफ निकालने के लिए ऑनलाइन दावा (Online Claim) करना पड़ता है, जिसमें समय भी लगता है और कई बार तकनीकी दिक्कतें भी सामने आती हैं।

क्या है नया बदलाव?

EPFO अपने सभी सक्रिय सदस्यों को एक स्पेशल कार्ड जारी करेगा। इस कार्ड का इस्तेमाल करके सदस्य देशभर के अधिकृत ATM से अपना PF पैसा निकाल सकेंगे। फिलहाल निकासी की लिमिट तय नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि हर महीने एक निश्चित सीमा तक निकासी की अनुमति दी जाएगी। यह सुविधा EPFO 3.0 आधुनिकीकरण प्रोग्राम का हिस्सा है, जो अब जनवरी 2026 से लागू होगा।

अक्टूबर में होगी मंजूरी

EPFO की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली इकाई Central Board of Trustees (CBT) की बैठक 10-11 अक्टूबर 2025 को बेंगलुरु में होने वाली है। इस बैठक में ATM निकासी योजना को औपचारिक मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। एक CBT सदस्य ने पुष्टि की है कि EPFO का आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह तैयार है और बैंक व भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) से भी इस पर शुरुआती सहमति बन चुकी है।

ATM से PF निकालने की ज़रूरत क्यों?

अभी तक PF निकालने की प्रक्रिया लंबी और जटिल है। सदस्य को EPFO पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन क्लेम दाखिल करना पड़ता है। दस्तावेज़ और वेरिफिकेशन के कारण लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई बार टेक्निकल खामियों या देरी से कर्मचारियों को तत्काल पैसे की ज़रूरत पूरी नहीं हो पाती। ATM निकासी शुरू होने के बाद यह सारी दिक्कतें खत्म हो जाएँगी। अब सदस्य को बस अपना EPFO कार्ड ATM में डालना होगा और आसानी से पैसा मिल जाएगा।

EPFO का अब तक का सफर

EPFO देश का सबसे बड़ा रिटायरमेंट फंड बॉडी है। साल 2024-25 में EPFO ने 1.25 करोड़ इलेक्ट्रॉनिक चालान के ज़रिए फंड मैनेज किया।संगठन के पास 28 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कोष है। हाल ही में EPFO ने ऑटोमैटिक क्लेम सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी थी। EPFO ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत किया है, ताकि करोड़ों कर्मचारियों को तेज़ और सुरक्षित सेवा मिले।

EPFO का आधुनिकीकरण कार्यक्रम

ATM निकासी की सुविधा EPFO 3.0 प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस कार्यक्रम का मकसद है कर्मचारियों को पूरी तरह डिजिटल और त्वरित सेवाएँ देना। इसे पहले मध्य 2025 में लॉन्च करना था, लेकिन अब इसे जनवरी 2026 में लागू किया जाएगा। इसके अंतर्गत ATM निकासी, रियल-टाइम क्लेम प्रोसेसिंग, और बेहतर ट्रांजैक्शन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएँ मिलेंगी।

कर्मचारियों को क्या होगा फायदा?

1. तुरंत पैसा – आपातकाल की स्थिति में कुछ ही मिनटों में ATM से पैसा निकाल सकेंगे।

2. पेपरवर्क खत्म – अब ऑनलाइन फॉर्म और लंबा प्रोसेस नहीं करना पड़ेगा।

3. देशभर में सुविधा – किसी भी अधिकृत ATM से निकासी संभव होगी।

4. पारदर्शिता – हर लेन-देन का डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा।

5. सुरक्षा – RBI और बैंकों के सहयोग से ट्रांजैक्शन पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।

कितनी निकासी कर पाएंगे?

हालाँकि अभी तक निकासी सीमा (Withdrawal Limit) तय नहीं हुई है। माना जा रहा है कि शुरुआत में सदस्य केवल आंशिक राशि ही निकाल पाएंगे। धीरे-धीरे सुविधा को पूरी तरह लचीला बनाया जा सकता है। यह सीमा कर्मचारियों के योगदान और बैलेंस पर आधारित हो सकती है।

सदस्यों की पुरानी शिकायतें होंगी दूर

काफी समय से EPFO के सदस्य शिकायत करते रहे हैं कि, PF क्लेम निपटाने में बहुत समय लगता है। छोटी-सी राशि निकालने के लिए भी कई स्तर की मंजूरी लेनी पड़ती है। तकनीकी गड़बड़ी या सर्वर समस्या के कारण पैसा समय पर नहीं मिलता। ATM निकासी की सुविधा इन सभी समस्याओं को खत्म कर देगी। यह कर्मचारियों को उनके खुद के पैसों पर सीधा नियंत्रण देगी।

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि मंत्रालय ने इस सुविधा पर बैंकों और RBI से चर्चा कर ली है। मंत्रालय का उद्देश्य है कि EPFO सदस्य अपने पैसे तक बिना किसी बाधा पहुँच सकें।

निष्कर्ष की बात

EPFO का यह कदम कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा। जनवरी 2026 से जब PF निकासी ATM के जरिए संभव होगी तो कर्मचारियों को आसानी, सुरक्षा, पारदर्शिता, और त्वरित सेवा ये सभी लाभ एक साथ मिलेंगे।

भारत में लाखों कर्मचारी लंबे समय से इस तरह की सुविधा का इंतजार कर रहे थे। अब जब EPFO 3.0 के तहत यह सुविधा लागू होगी तो यह देश के श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply