Hockey Asia Cup Final 2025 भारत ने अपने राष्ट्रीय खेल हॉकी में जो राजगीर में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिणी कोरिया को 4 -1 से हराकर फाइन का खिताब जीता। यह भारत की चौथा खिताब है और इसके साथ ही भारत हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया।
राष्ट्रीय खेल Hockey में भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर रचा इतिहास, जीता चौथा खिताब
भारतीय राष्ट्रीय खेल Hockey Asia Cup फाइनल मुकाबला राजगीर (बिहार) के आधुनिक राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचा दिया। फाइनल मुकाबले की प्रतिद्वंद्वी टीम साउथ कोरिया को 4-1 गोल से शानदार मैच का प्रदर्शन करते हुए, खिताब अपने नाम किया। यह भारत का चौथा खिताब है। यह जीत न केवल भारत के गर्व की बल्कि हॉकी वर्ल्ड कप 2026 जो नीदरलैंड और बेल्जियम में ऑर्गनाइज हो रहा है के लिए टीम इंडिया ने क्वालीफाई कर लिया है।

फाइनल मुकाबले शानदार खेल प्रतिभा का आंखो देखा हाल
फाइनल में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और कोरियाई डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा। दिलप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। सुखजीत सिंह ने एक गोल कर टीम की बढ़त मजबूत की। अमित रोहिदास ने भी एक गोल कर जीत सुनिश्चित कर दी। भारत ने पूरे मैच पर नियंत्रण बनाए रखा और कोरिया की आक्रामक रणनीति को नाकाम कर दिया।फाइनल मुकाबला राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बिहार में दर्शकों का उत्साह देखने लायक था स्थानीय प्रशंसकों ने खचाखच भरे स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मलेशिया ने तीसरे स्थान के मुकाबले में चीन को हराया। जापान और बांग्लादेश क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर रहे।
8 साल बाद भारत का एशिया कप के खिताब पर कब्ज़ा
भारत ने आखिरी बार 2017 में ढाका में एशिया कप का खिताब जीता था। आठ साल बाद 2025 में टीम इंडिया ने फिर से यह खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने कुल चार बार एशिया कप जीता है। खिकीताब जीत के मामले में अब भारत केवल कोरिया (5 खिताब) से पीछे है।
भारत की यह जीत सिर्फ एक खिताब नहीं, बल्कि एशियाई हॉकी में भारत के प्रभुत्व की नई गाथा है। राजगीर में मिली यह जीत आने वाली पीढ़ी को हॉकी के प्रति और प्रेरित करेगी। भारत अब वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी में जुट जाएगा, और पूरे देश की उम्मीदें एक बार फिर नीली जर्सी वाले खिलाड़ियों पर टिकी होंगी।
इस जीत का भारत के लिए क्या महत्व है?
भारत की यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक है—
नई ऊर्जा : युवा खिलाड़ियों और अनुभवी खिलाड़ियों के संतुलन ने टीम को एक नई पहचान दी।
वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन : इस जीत से भारत ने सीधे 2026 हॉकी विश्व कप में जगह बनाई।
एशिया में दबदबा : भारत ने एशियाई हॉकी में अपनी ताकत साबित की और कोरिया को उसके ही रिकॉर्ड के करीब पहुंचा दिया।
भारत की एशिया कप जीतों का इतिहास
2003 : कुआलालंपुर में पहली बार खिताब
2007 : चेन्नई में दूसरी जीत
2017 : ढाका में तीसरी बार खिताब
2025 : राजगीर में चौथी बार विजेता
इससे साफ है कि भारत का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है और हर बार टीम ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।
एशियाई हॉकी में भारत की स्थिति
एशिया कप की जीत के साथ भारत अब और भी मजबूत दावेदार बन गया है। भारत का प्रदर्शन लगातार सुधार पर है। फिटनेस, तकनीक और मानसिक मजबूती में टीम ने बेहतरीन प्रगति की है। 2026 वर्ल्ड कप में भारत को अब खिताब का दावेदार माना जा रहा है।
बिहार की धरती पर ऐतिहासिक आयोजन
राजगीर, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से जाना जाता है, ने पहली बार इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी की। स्थानीय प्रशासन और दर्शकों ने बेहतरीन सहयोग दिया। हॉकी इंडिया ने भी इसे “भारत की हॉकी के लिए नए युग की शुरुआत” बताया।
पुरस्कार वितरण और व्यक्तिगत पुरस्कार (Individual Awards)
एशिया कप 2025 में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
हीरो ऑफ द टूर्नामेंट : अभिषेक (भारत)
टॉप स्कोरर : अनुआर अख़िमुल्लाह (मलेशिया)
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर : किम जैहान (कोरिया)
राइजिंग स्टार : जेफ़्रिनस एंडीवाल्फ़ियन (मलेशिया)
खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया
दिलप्रीत सिंह : “यह मेरे करियर का सबसे बड़ा पल है। दो गोल करना और देश को चैंपियन बनाना मेरे लिए गर्व की बात है।”
कोच क्रेग फुल्टन : “टीम ने रणनीति पर बेहतरीन अमल किया। युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काबिले तारीफ़ है।”
“भारत की यह शानदार उपलब्धि न केवल खेल प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि देश की नई हॉकी पहचान का प्रतीक भी है।”
