Google Phone App UI Update 2025, Google ने Phone App का UI बदल दिया है। नए अपडेट के बाद कॉलिंग स्क्रीन, डायलर और रिसेंट टैब पूरी तरह से बदल चुके हैं। जानें पूरी जानकारी।
Google Phone app UI:अचानक बदल गई लोगों के फोन की कॉलिंग स्क्रीन? जानिए गूगल ने क्यों किया ऐसा अपडेट
क्या हुआ है मामला?
23 August 2025 के दिन में लाखों एंड्रॉयड यूजर्स ने देखा कि उनके फोन की कॉलिंग स्क्रीन अचानक बदल गई है। कई लोग सुबह उठकर हैरान रह गए कि उनका Google Phone App UI (डायलर ऐप) पूरी तरह से नए डिज़ाइन में बदल चुका है।
नए इंटरफ़ेस को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग इसे कूल और मॉडर्न बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि गूगल ने बिना बताए UI बदलकर कंफ्यूज़ कर दिया।

बदल गया Google Phone app UI – गूगल ने किया बड़ा अपडेट
Google ने अपने Phone App को चुपके से अपडेट कर दिया है। यह कोई साधारण अपडेट नहीं है, बल्कि डिज़ाइन और कॉलिंग अनुभव में बड़ा बदलाव है।
अब कॉल आने पर स्क्रीन पर फोन का आइकॉन बीच में दिखाई देता है।
राइट स्वाइप करके कॉल रिसीव किया जा सकता है।
लेफ्ट स्वाइप करने पर कॉल डिस्कनेक्ट हो जाएगी।
मेन स्क्रीन पर अब सिर्फ दो टैब – होम और कीबोर्ड का विकल्प मिलता है।
Google Phone app UI क्या हैं नए बदलाव?
- रिसेंट टैब की जगह नया होम टैब
अब Google ने Recent टैब को हटाकर Home Tab कर दिया है।
सबसे ऊपर आपको आपके फेवरेट कॉन्टैक्ट्स दिखाई देंगे।
नीचे स्क्रॉल करने पर बाकी कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट मिलेगी।
- कॉलिंग का नया तरीका
पहले जहां कॉल पिक करने के लिए अलग UI होता था, वहीं अब गूगल ने इसे सिंपल बना दिया है।
कॉल आने पर एक बड़ा फोन आइकॉन सेंटर में होगा।
स्वाइप जेस्चर से कॉल रिसीव या रिजेक्ट करने का विकल्प मिलेगा।
- होम और कीबोर्ड ऑप्शन
नए अपडेट के बाद Google Phone App में सिर्फ दो ऑप्शन दिए गए हैं:
Home – जहां कॉन्टैक्ट्स और हाल की कॉल्स होंगी।
Keyboard – जहां से आप नंबर डायल कर सकते हैं।
क्यों किया गूगल (Google) ने ये बदलाव?
गूगल ने अभी तक इस बदलाव पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। लेकिन टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक –
- यह अपडेट Material 3 Expressive Design Language का हिस्सा है।
- कई बार Google सर्वर-साइड अपडेट्स भी देता है, जिसमें बिना किसी Play Store नोटिफिकेशन के ऐप बदल जाता है।
- यह बदलाव यूज़र एक्सपीरियंस और मॉडर्न UI के लिए किया गया है।
UI का मतलब क्या है ?– “User Interface” (यूज़र इंटरफ़ेस)
आसान भाषा में समझें:
जब आप किसी ऐप या वेबसाइट खोलते हैं तो जो डिज़ाइन, बटन, मेन्यू, स्क्रीन लेआउट, कलर और आइकॉन दिखाई देते हैं, वही उसका UI (यूज़र इंटरफ़ेस) कहलाता है।
यानी, यूज़र और ऐप के बीच इंटरैक्शन का तरीका।
उदाहरण:
- WhatsApp खोलते ही आपको चैट लिस्ट, सर्च बार और कॉल आइकॉन दिखता है – ये सब उसका UI है।
- Google Phone App में जब कॉल आती है और आपको राइट स्वाइप करके रिसीव और लेफ्ट स्वाइप करके रिजेक्ट करना पड़ता है – यही उसका UI डिज़ाइन है।
सोशल मीडिया पर मीम्स और रिएक्शन
नए बदलाव को लेकर ट्विटर (X), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यूजर्स ने ढेर सारे मीम्स और मजेदार पोस्ट्स शेयर किए हैं।
कुछ लोगों ने लिखा – “सुबह उठकर कॉलिंग स्क्रीन देखी, लगा फोन खराब हो गया।”
कुछ ने कहा – “गूगल ने बिना बताए UI बदलकर सबको कन्फ्यूज कर दिया।”
वहीं, कई टेक-लवर्स इसे पॉजिटिव अपडेट मान रहे हैं और कह रहे हैं कि अब कॉलिंग स्क्रीन और भी क्लीन और यूजर फ्रेंडली हो गई है।
क्या है ऑटो अपडेट और बैकग्राउंड अपडेट का रोल?
कई बार यूजर्स को लगता है कि उन्होंने खुद तो कोई अपडेट नहीं किया, फिर ऐप कैसे बदल गया?
असल में –
गूगल अक्सर बैकग्राउंड और सर्वर-साइड अपडेट्स करता है।
इसका मतलब है कि ऐप प्ले स्टोर में वर्जन दिखाए बिना भी अपडेट हो सकता है।
ऐसे अपडेट्स खासकर UI, डिज़ाइन और सिक्योरिटी सुधारों के लिए होते हैं।
क्या है टेक एक्सपर्ट्स की राय?
टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स का मानना है कि –
यह बदलाव यूज़र डेटा और रिसर्च के आधार पर किया गया है।
गूगल चाहता है कि फोन ऐप का इंटरफ़ेस अब स्मार्टफोन ट्रेंड्स और मिनिमल डिज़ाइन के हिसाब से हो।
आगे चलकर इसमें AI कॉल फिल्टरिंग और स्मार्ट सजेशन्स जैसे फीचर्स भी आ सकते हैं।
बार-बार क्यों बदलता है Google Phone App का UI?
गूगल हमेशा अपने प्रोडक्ट्स को टेस्ट करता रहता है।
कभी-कभी ये बदलाव सिर्फ कुछ यूजर्स पर टेस्ट किए जाते हैं।
अगर रिजल्ट पॉजिटिव मिलता है तो इसे धीरे-धीरे सबको रोलआउट किया जाता है।
इस बार भी कॉलिंग स्क्रीन का बदलाव फेज़वाइज लागू हो रहा है।
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल?
Q1. क्या ये अपडेट सभी एंड्रॉयड फोन्स में आया है?
Ans :अभी यह अपडेट Google Phone App वाले यूजर्स को मिला है। सभी को यह बदलाव धीरे-धीरे मिलेगा।
Q2. क्या मैं पुराना UI वापस ला सकता हूँ?
Ans:सीधे तौर पर नहीं। लेकिन अगर आप चाहें तो पुराना APK वर्जन डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि यह सिक्योरिटी के लिहाज से रिस्की हो सकता है।
Q3. क्या यह बदलाव सिर्फ डिजाइन का है या नए फीचर्स भी आए हैं?
Ans: फिलहाल यह सिर्फ UI और डिजाइन अपडेट है। लेकिन आगे चलकर इसमें और AI आधारित फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।
Q4. क्या गूगल ने इस अपडेट की जानकारी दी थी?
Ans: नहीं, गूगल ने कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं दिया। यह बदलाव चुपचाप बैकग्राउंड अपडेट से आया है।
Q5. क्या यह iPhone (iOS) में भी होगा?
Ans: नहीं, यह अपडेट सिर्फ Android Phones के लिए है।
क्या user friendly होगा,आगे क्या उम्मीद की जा सकती है?
टेक एनालिस्ट्स मानते हैं कि गूगल आने वाले समय में –AI Call Screening को और एडवांस करेगा।स्पैम कॉल अलर्ट्स को बेहतर बनाएगा।डायलर ऐप को Google Assistant और Gemini AI से ज्यादा इंटीग्रेट करेगा।
Google ने अचानक अपने Phone App (डायलर ऐप) का डिज़ाइन बदलकर यूजर्स को सरप्राइज दे दिया है।
जहां कुछ लोग इसे लेकर खुश हैं, वहीं कई इसे बिना जानकारी वाला बदलाव मानकर नाराज़ हैं।
हालांकि, टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह अपडेट यूज़र एक्सपीरियंस और Modern Design को ध्यान में रखकर किया गया है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि गूगल आने वाले समय में अपने Phone App में और कौन से AI फीचर्स और स्मार्ट बदलाव लेकर आता है।
