त्योहारों पर Tata Motors ने धमाका कर दिया है। “Festival of GST – Greatest Savings” ऑफर के तहत चुनिंदा कारों पर जबरदस्त प्राइस कट और डिस्काउंट मिल रहे हैं।
अब कार खरीदना और भी सस्ता हो गया है। GST रेट कम होने से Tata की पॉपुलर हैचबैक और SUV मॉडल्स पर लाखों रुपये तक की बचत मिल रही है।
Tata Tiago अब और किफायती हो गई। नई शुरुआती कीमत करीब ₹4.57 लाख। ग्राहकों को इस कार पर लगभग ₹1.20 लाख तक का फायदा मिलेगा।
कॉम्पैक्ट सेडान Tata Tigor की कीमत घटी। अब यह शुरू होती है ₹5.48 लाख से। बचत का फायदा करीब ₹1.11 लाख तक पहुंचा है।
छोटी SUV Punch अब और सस्ती! शुरुआती कीमत करीब ₹5.49 लाख तय हुई। त्योहारी ऑफर से ग्राहक को लगभग ₹1.58 लाख की बचत मिलेगी।
Altroz प्रीमियम हैचबैक पर भी जोरदार छूट। अब यह कार केवल ₹6.30 लाख से शुरू। ग्राहकों की जेब में लगभग ₹1.76 लाख तक बचेंगे।
सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV Tata Nexon। अब इसकी शुरुआती कीमत ₹7.31 लाख। डिस्काउंट और टैक्स कट से फायदा ₹2 लाख तक मिल सकता है।
नए डिजाइन वाली Tata Curvv पर भी ऑफर। अब कीमत शुरू होती है ₹9.65 लाख। इस कार पर बचत करीब ₹1.07 लाख रहेगी।
प्रीमियम SUV Harrier पर भी बड़ा लाभ। नई शुरुआती कीमत ₹13.99 लाख। त्योहारों पर ग्राहक लगभग ₹1.94 लाख तक की बचत कर सकते हैं।
SUV Safari खरीदने का सही वक्त! अब इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹14.66 लाख। ऑफर के तहत लगभग ₹1.98 लाख तक का फायदा मिलेगा।